फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में एक और आतंकी गिरफ्तार: 24 परगना में पकड़ा गया जावेद; प्रतिबंधित तहरीक ए मुजाहिदीन का है सदस्य

Sun, 22 Dec 2024 05:05 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में एक आतंकी गिरफ्तार। - फोटो : वीडियो ग्रैब।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से एक आतंकवादी संगठन के संदिग्ध सदस्य जावेद मुंशी को गिरफ्तार किया गया है। पश्चिम बंगाल के एक पुलिस ने इस बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जिस संगठन के सदस्य को गिरफ्तार किया गया है वह कश्मीर घाटी में सक्रिय है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जावेद को जल्द ही ट्रांजिट रिमांड के लिए अलीपुर अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि कश्मीर घाटी में प्रतिबंधित 'तहरीक ए मुजाहिदीन' संगठन का सदस्य होने के संदेह में जावेद मुंशी को जम्मू-कश्मीर पुलिस और बंगाल पुलिस की एक संयुक्त टीम ने कैनिंग अस्पताल के पास से उठाया था। उन्होंने बताया कि जावेद ने पूछताछ में निजी कारणों से कैनिंग शहर में एक रिश्तेदार के आवास पर जाने की बात बताई है। 

उन्होंने कहा कि जावेद मुंशी कथित तौर पर घाटी में विध्वंसक गतिविधियों में शामिल था। जम्मू-कश्मीर पुलिस भी लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। उन्होंने कहा कि 'तहरीक ए मुजाहिदीन' पाकिस्तान से नियंत्रित होता है और इसका घाटी, पाकिस्तान और बांग्लादेश में अन्य आतंकवादी संगठनों से संपर्क है।
विज्ञापन


वहीं, पूछताछ के दौरान जावेद के रिश्तेदारों ने कहा कि वह श्रीनगर का निवासी है, लेकिन उन्हें किसी आतंकी संगठन के साथ उसके संबंधों की जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उस पर लगे आरोप सही हैं तो कानून को अपना काम करना चाहिए।

यह गिरफ्तारी हाल ही में आतंकवादी संगठन अंसार-अल-इस्लाम बांग्लादेश के आठ संदिग्ध सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद हुई, जो पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी को पूर्वोत्तर राज्यों से जोड़ने वाले 'चिकन नेक' को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार किए गए आठ लोगों में से दो मुर्शिदाबाद जिले से थे और बंगाल, केरल और असम पुलिस द्वारा पकड़े गए आठ लोगों के समूह का हिस्सा थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें