फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स स्टेशन में घुसा संदिग्ध

Fri, 12 Aug 2016 03:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
एयरफोर्स स्टेशन - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
एयरफोर्स स्टेशन परिसर में मंगलवार रात को एक संदिग्ध युवक के घुसने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा अधिकारियों ने हिरासत में लेकर उसे कई घंटे पूछताछ की और थाना शाहगंज पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


एयरफोर्स स्टेशन के अजीत नगर गेट और पी एंड एस मोड़ के बीच में मंगलवार रात तकरीबन 9.20 बजे फ्लाइट लेफ्टिनेंट पी सिंधे ने युवक को घूमते देखा।

यह क्षेत्र वायु सेना के आवासीय परिसर में सिविलियन स्टाफ क्लब के पास है। एयरफोर्स कर्मचारियों ने युवक को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की गई। उसने अपना नाम अजय पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी चेतगंज, वाराणसी बताया। उसके पास से 40 रुपये, कंघी, मोबाइल का चार्जर और बीड़ी का बंडल मिला।

एयरफोर्स एरिया में किस रास्ते से प्रवेश किया, इस बारे में वह कुछ भी नहीं बता सका। इस पर बुधवार रात उसे शाहगंज पुलिस के हवाले कर दिया गया।

सहायक सुरक्षा अधिकारी मास्टर वारंट आफिसर जे लोहरा ने एयरफोर्स स्टेशन परिसर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने के संदर्भ में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने गुरुवार को उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

दिल्ली से दोस्त के साथ आया
पूछताछ में आरोपी अजय ने बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करता है। उसका दोस्त संजय उसे ट्रेन से हैदराबाद ले जा रहा था। रास्ते में उन्होंने शराब पी। आगरा पहुंचने पर अजय ट्रेन से उतर गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें