फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार होने के बावजूद अस्पताल से सुषमा स्वराज संभाल रही हैं विदेश मंत्रालय

Sat, 03 Dec 2016 02:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुषमा स्वराज
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बीमारी के कारण ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) में भर्ती हैं। उनकी किडनी खराब हो गई है और इसे ट्रांसप्लांट कराने के लिए जरूरी जांच करा रही हैं। इस वजह से वह अमृतसर में होने वाले 'हॉर्ट ऑफ एशिया' सम्मेलन में नहीं जा रही हैं।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, बीमार होने के बावजूद सुषमा स्वराज विदेश सचिव एस. जयशंकर के संपर्क में हैं। इस दौरान दोनों पॉलिसी से जुड़े मुख्य मुद्दों पर चर्चा भी कर रहे हैं। 

रिपोर्ट के मुताबिक, सुषमा की बीमारी की स्थिति में वीके सिंह  और एमजे अकबर के पास अहम जिम्मेदारियां हैं। वीके सिंह लैटिन अमेरिका और दक्षिण-पूर्व एशिया पर ध्यान दे रहे हैं। वहीं, एमजे अकबर यूरोप, पश्चिम और मध्य एशिया की ओर ध्यान दे रहे हैं। सुषमा स्वराज विशेष रूप से पड़ोसी देशों और महाशक्तियों पर फोकस कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार ऑफिस के संपर्क में हैं

सुषमा स्वराज - फोटो : PTI

सुषमा के एक करीबी के हवाले से रिपोर्ट में लिखा गया है कि सुषमा स्वराज लगातार अपने ऑफिस के संपर्क में है। वह जरूरी फाइलों के साथ-साथ नोट्स को भी निपटा रही हैं।
 
वीके सिंह और एमजे अकबर अतिरिक्त जिम्मेदारियों के साथ विदेश से आ रहे अतिथियों का स्वागत भी कर रहे हैं। बताते चलें कि सुषमा अंतिम बार श्रीलंका के विदेश मंत्री से मिली थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें