फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 साल के युवक ने नरेंद्र मोदी ऐप किया हैक, लाखों यूजर्स की प्राइवेसी को खतरा

Sat, 03 Dec 2016 02:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी और जावेद
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी का एक अपना ऐप है जो कि आधिकारिक ऐप से अलग है। इसे आईफोन, एंड्राइड डिवाइस और विंडो फोन पर डाउनलोड किया जा सकता है। इस बीच एक डेवलपर ने इस ऐप की कई सुरक्षा खामियों को उजागर किया है।
विज्ञापन


मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, मुंबई के 22 साल के डेवलपर जावेद खत्री ने ट्वीट करते हुए कहा, 'मैंने नरेंद्र मोदी के ऐप में सुरक्षा संबंधी समस्याएं पाई हैं। इस मामले की रिपोर्ट करना चाहूंगा।'

जावेद ने कहा कि नरेंद्र मोदी ऐप की सुरक्षा ऐसी नहीं है कि 5 से 10 करोड़ यूजर्स के डाटा की रक्षा कर सकें। उन्होंने कहा कि इसे ऐप को हैक करने की उनकी कोई गलत मंशा नहीं थी। वे सिर्फ ऐप को मैनेज करने वाले लोगों को एप्लिकेशन की कमी के बारे में बताना चाह रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐप अधिकांश रूप से सुरक्षित था, लेकिन इसमें कई छोटी-छोटी कमियां थी। ऐसे ही लूपहोल्स के कारण वह इस ऐप को हैक कर पाए। उन्होंने इस ऐप के लिए जिम्मेदार लोगों से भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

मेल आईडी और केंद्रीय मंत्रियों के मोबाइल नंबर भी हो सकते हैं लीक

टाइम, नरेंद्र मोदी, पर्सन ऑफ द ईयर 2016 - फोटो : self

जावेद ने दाया कि इस ऐप पर काम नहीं किया गया तो करीब 70 लाख यूजर्स की निजता दांव पर लग सकती है। वह चाहते तो यूजर्स के निजी डाटा तक पहुंच सकते थे। इसमें ईमेल आईडी और केंद्रीय मंत्रियों के मोबाइल नंबर भी शामिल हैं।


वहीं भारतीय जनता पार्टी का इस मामले में कहना है कि इस ऐप में किसी भी तरह का निजी या संवेदनशील डाटा नहीं है। पार्टी ने इस मामले में ध्यान दिलाने के लिए जावेद को धन्यवाद भी दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें