कैंसर से जूझ रही एक पाकिस्तानी महिला ने वीजा के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से गुहार लगाई, जिस पर उन्होंने ट्वीट कर महिला को आश्वासन दिया है। उन्होंने लिखा कि मैं समझती हूं कि सरताज अजीज भी अपने लोगों की समस्या समझेंगे। मुझे वीजा न देने की कोई वजह नजर नहीं आ रही। भारत में इलाज कराने के लिए वीजा का आवेदन करने वाले पाकिस्तानी लोगों के साथ मेरी सहानुभूति है।
वहीं पाकिस्तान में अपने बेटे कुलभूषण जाधव से मिलने जाने के लिए वीजा का आवेदन करने वाली अवंतिका जाधव के लिए सुषमा स्वराज ने लिखा कि वह इसके लिए सरजाज अजीज को पत्र लिखा। विदेश मंत्रालय के पत्र का सरताज अजीज ने कोई जवाब नहीं दिया है। गौरतलब है कि अवंतिका जाधव ने पाकिस्तना के वीजा के लिए आवेदन किया था। वह पाकिस्तान अपने बेटे कुलभूषण जाधव से मिलना चाहती हैं, इसके लिए उन्होंने पाकिस्तानी वीजा के लिए आवेदन किया था।
वहीं कैंसर से जूझ रही पाकिस्तानी महिला फैजा तनवीर ने भारतीय दूतावास से वीजा आवेदन खारिज होने के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से गुहार लगाई थी। फैजा को मुंह का कैंसर है और वह भारत आकर अपना इलाज करवाना चाहती हैं। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक फैजा गाजियाबाद में स्थित इंद्रप्रस्थ डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (आईडीसीएच) में अपना इलाज करवाना चाहती है। फैजा इलाज के लिए 10 लाख रुपए एडवांस में दे चुकी हैं।
गौरतलब है कि पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को कथित रूप से जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद वहां की आर्मी कोर्ट ने जाधव को फांसी की सजा सुनाई। जाधव की फांसी रोकने के लिए भारत अंतरराष्ट्रीय अदालत तक गया। जहां कोर्ट ने कोई फैसला आने तक कुलभूषण की फांसी पर रोक लगा दी है।