फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोक संदेश साझा करने के बाद ट्रोल हुईं सुषमा स्वराज ने ट्रोलर को दिया करारा जवाब

Mon, 22 Jul 2019 02:48 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुषमा स्वराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विदेश मंत्री के तौर पर सोशल मीडिया पर हरवक्त लोगों की मदद के लिए तैयार रहने वाली सुषमा स्वराज की हाजिरजवाबी अब भी बनी हुई है। इसका ताजा उदाहरण रविवार को ट्विटर पर देखने को मिला। नेताओं के निधन पर शोक संदेश साझा करने के बाद एक यूजर के ट्रोल करने के बाद उन्होंने करारा जवाब दे डाला। 

विज्ञापन






सुषमा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता मांगे राम गर्ग के निधन पर ट्विटर पर शोक संदेश साझा किया था। इससे एक दिन पहले उन्होंने दिल्ली की सीएम रही शीला दीक्षित के निधन पर भी गहरा दुख जताया था। इस पर एक शख्स ने ट्वीट किया कि एक दिन, आप की भी बहुत याद आएगी, शीला दीक्षित जी की तरह अम्मा। 

इस ट्वीट पर कई लोगों ने आपत्ति भी जताई लेकिन 67 वर्षीय सुषमा ने इसे हल्के अंदाज में लेते हुए लिखा कि इस भावना के लिए आपको मेरा अग्रिम धन्यवाद। सुषमा के संयम भरे इस जवाब के बाद उनकी सराहना हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें