फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यमन में भारतीय पादरी सुरक्षित, जल्द छुड़ा लेंगे'

Sun, 03 Apr 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई

सार

  • भारतीय कैथोलिक परिषद को सुषमा स्वराज का आश्वासन
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमन के अदन शहर में अगवा भारतीय पादरी टॉम सुरक्षित हैं। उनकी रिहाई के लिए बातचीत जारी है। उन्हें जल्द स्वदेश लाने का प्रयास किया जा रहा है। यह आश्वासन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कैथोलिक बिशप्स कांफ्रेंस ऑफ इंडिया (सीवीसीआई) के प्रतिनिधिमंडल को दिया है।
विज्ञापन


फादर जोसेफ चिन्नायन के  नेतृत्व में पादरियों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिल कर अगवा फादर टॉम अजहुनल्ली को छुड़ाने के लिए ज्ञापन सौंपा। इसके बाद फादर जोसेफ चिन्नायन ने मीडिया से कहा कि विदेश मंत्री ने अगवा पादरी को जल्द छुड़ाने का भरोसा दिया है।

गौरतलब है कि 4 मार्च को अज्ञात बंदूकधारियों ने यमन में मदर टेरेसा मिशन ऑफ चैरिटी की ओर से संचालित वृद्धाश्रम से फादर टॉम को अगवा कर लिया था। इस दौरान बंदूकधारियों ने 15 लोगों की हत्या कर दी थी। हालांकि हमले की किसी गुट ने जिम्मेदारी नहीं ली है। इस बीच, गुड फ्राइडे को खबर आई थी कि इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने फादर टॉम की हत्या कर दी है। फादर जोसेफ ने कहा कि यह खबर सही नहीं है। वे सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें