फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा स्वराज ने 4 पाकिस्तानी नागरिकों को दिया चिकित्सा वीजा

Sun, 26 Nov 2017 09:08 PM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
विज्ञापन
केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भारत में इलाज के लिए चार पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा देने का ऐलान किया है। इसके तीन पहले ही इस्लामाबाद ने भारत पर मानवीय मुद्दों के राजनीतिकरण का आरोप लगाया था। बृहस्पतिवार को पाकिस्तान का आरोप था कि भारत उसके नागरिकों को चिकित्सा वीजा चुनिंदा ही मुहैया करा रहा है। यह करुणा का भाव नहीं था लेकिन ठंडे बस्ते वाली राजनीति है।
विज्ञापन


पढ़ें- बाकू में आतंकवाद पर सुषमा दिखाएंगी पाक को आईना, दोनों देशों के बेहतर रिश्तों की पटकथा भी होगी तैयार

इसके जवाब में स्वराज ने लिखा, ‘भारत आपके मंसूबों को झूठा साबित करेगा। हम वीजा तुरंत मुहैया कराएंगे।’ भारत में अपने भतीजे के लीवर प्रत्यारोपण के लिए पाकिस्तानी नागरिक शाहबाज इकबाल द्वारा चिकित्सा वीजा के प्रदान करने के लिए स्वराज से ट्विटर पर आग्रह किया था। इसके बाद स्वराज ने कहा कि आपको तुरंत वीजा मुहैया कराई जा रही है। आपके साथ तीन अन्य पाकिस्तानी महिलाओं को भी चिकित्सा वीजा मुहैया कराने के आग्रह को स्वीकार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें