इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली को स्टंप आउट दिए जाने के बाद एशेज सीरीज में बखेड़ा खड़ा हो गया है। नाथन लायन की गेंद पर मोइन अली को स्टंप आउट दिया गया, जिसे देखकर फैंस बहुत नाराज हैं।
मोइन के विकेट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि क्या वाकई अली स्टंप आउट थे या फिर वो गलत फैसले का शिकार हुए। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने अपनी राय व्यक्त करते हुए अली को नॉटआउट करार दिया।
यह घटना इंग्लैंड की पारी के 54वें ओवर की दूसरी गेंद पर हुई। लायन ने बेहतरीन गेंद डाली, जिस पर अली बीट हुए और विकेटकीपर पैन ने गेंद पकड़ते ही गिल्लियां बिखेर दी। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जोरदार अपील की, लेकिन मैदानी अंपायर ने थर्ड अंपायर को फैसला सुनाने का इशारा किया।
थर्ड अंपायर क्रिस गफाने ने रीप्ले में देखना शुरू किया। क्रिस हर फ्रेम पर बारीक नजर रख रहे थे। इस दौरान रीप्ले को जूम (बड़ा करके) भी देखा गया। जूम करने पर साफ दिखाई दे रहा था कि मोइन का पिछला पैर क्रीज की अंदर वाली लाइन के हल्का सा अंदर था और पहली लाइन के तो बहुत ही अंदर था। हर कोई कह रहा था कि मोइन नॉट आउट हैं, लेकिन तब सभी हैरान हो गए जबक स्क्रीन पर आउट लिखा आया।
इस फैसले से इंग्लिश क्रिकेटरों समेत फैंस नाखुश दिखाई दिए। वैसे कई लोगों का कहना है कि संदेह की स्थिति में बल्लेबाज को फायदा मिलता है। ऑस्ट्रेलिया को 2015 वर्ल्ड कप दिलाने वाले कप्तान माइकल क्लार्क कमेंट्री कर रहे थे और उन्हें ये फैसला बिलकुल भी रास नहीं आया।
CONTROVERSIAL DECISION
WATCH: Tim Paine dismisses Moeen Ali with controversial stumping. Was it out?https://t.co/WxXiC4dS5l #Ashes pic.twitter.com/jJ92x6jWoL— 7Sport (@7Sport) November 26, 2017
The crease has got plenty of people talking after the Moeen Ali stumping
Thoughts? https://t.co/YlgxbIOMai #Ashes pic.twitter.com/99bckEJ9Az— FOX SPORTS Cricket (@FOXCricketLive) November 26, 2017
The width of the line seems to increase as it goes across the pitch.
Mooen unlucky?#Ashes pic.twitter.com/tScPiYb9u6— Henry Moeran (@henrymoeranBBC) November 26, 2017
😡 pic.twitter.com/yzEK0LkEcq— England's Barmy Army (@TheBarmyArmy) November 26, 2017
क्लार्क ने कहा, 'मैं फैसले से सहमत नहीं हूं। मेरा मानना है कि मोइन के पैर का कुछ हिस्सा लाइन के अंदर था और मुझे लगता है कि थोड़ी भी शंका का फायदा बल्लेबाज को दिया जाना चाहिए था।' बता दें कि जब मोइन को आउट दिया गया तो वो 64 गेंदों में 42 रन बनाकर खेल रहे थे और अच्छी लय में भी दिख रहे थे। हालांकि मोइन के आउट होते ही इंग्लैंड का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 195 रन पर ऑलआउट हुई। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 170 रन का लक्ष्य रखा, जिसका पीछा करते हुए कंगारू टीम जीत से केवल 56 रन दूर है।