विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है, जिनमें बताया गया था कि उन्होनें संसद में दिए गए अपने वक्तव्य को तैयार कराने में कांग्रेस नेता शशि थरूर की मदद ली थी। गौरतलब है कि विदेश मंत्री ने कुलभूषण जाधव को पाक की सैन्य अदालत द्वारा फांसी की सजा देने पर सरकार की तरफ से संसद के दोनों सदनों में बयान दिया था।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके कहा, 'मेरे मंत्रालय में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। मुझे कई सारे काबिल सचिवों का साथ मिला हुआ है, जो कि अच्छे से बयान तैयार कर सकते हैं'।
There is no dearth of talent in my ministry. I have the assistance of very able Secretaries. https://t.co/JH1wVAczLz
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) April 11, 2017
इससे पहले मंगलवार सुबह मीडिया में इस तरह की खबरें आई थीं कि सुषमा ने संसद के दोनों सदनों में दिए गए अपने बयान का ड्रॉफ्ट तैयार कराने में थरूर की मदद ली थी।