फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा की दरियादिली, पाकिस्तानी बहू को वीजा दिलाने का दिया भरोसा

Sat, 05 Nov 2016 08:46 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, ऩई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
विज्ञापन
केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को दुबई में रह रहे भारतीय व्यक्ति के ट्वीट का जवाब देते हुए उसकी पाकिस्तानी पत्नी को मुंबई में उसके बेटे के इलाज के लिए भारतीय वीजा दिलवाने का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन

सुषमा स्वराज को ट्वीट करते हुए यासीन ने कहा था कि उसने सितंबर में मुंबई में अपने बेटे के इलाज के लिए अपनी पत्नी के वीजा के लिए आवेदन किया था। सुषमा स्वराज ने ूआज ट्वीट करते हुए पूछा कि आपने अपनी पत्नी के वीजा के लिए कहां पर आवेदन किया था।

साथ ही यासीन के बेटे का मुंबई में कहां इलाज चल रहा है इसकी भी जानकारी मांगी। सुषमा स्वराज ने उसकी कॉन्टेक्ट डिटेल्स मांगी और भरोसा दिलाया कि उनका कार्यालय जल्द ही उससे संपर्क करेगा। 
विज्ञापन

Where have you applied for Indian visa for your Pakistani wife ? Also pl give details of your child's treatment in Mumbai ? https://t.co/K3NBni6zAB— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) November 4, 2016
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें