फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यांमार पहुंची सुषमा, आंग सान सूकी को दिया मदद का भरोसा

Mon, 22 Aug 2016 07:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने म्यांमार के नेताओं को संदेश दिया कि भारत उनकी ‘पूरी मदद’ करने के लिए तैयार है। दशकों के सैन्य शासन के बाद म्यांमार में नई सरकार के गठन के पश्चात सुषमा स्वराज भारत की ओर से पहली उच्च स्तरीय यात्रा पर हैं। भारतीय विदेश मंत्री ने यहां राष्ट्रपति यू हतिन क्याव से मुलाकात की।
विज्ञापन


उन्होंने सांसदों और विदेश मंत्री आंग सान सू की से भी बातचीत की। उन्होंने सू की को ‘पहले वास्तविक चुनाव’ में विजय होने पर बधाई दी और उन्हें ‘पूरी मदद’ के लिए आश्वस्त किया। सू की के साथ अपनी मुलाकात में स्वराज ने कहा कि भारत आपके लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने और आपके लोगों के सामाजिक आर्थिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

सू की की नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी पार्टी ने पिछले साल चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। इससे म्यांमार में पांच दशक के सैन्य शासन का खात्मा हुआ था। स्वराज ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का संदेश है। इस एक दिवसीय यात्रा पर सुषमा स्वराज के साथ विदेश सचिव एस जयशंकर और विदेश मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी गए हैं।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि सुषमा की यह यात्रा तरजीह के क्षेत्रों में म्यांमार के साथ साझेदारी बढ़ाने की भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है। भारत और म्यांमार के बीच निकट संबंध हैं और कृषि, आईटी, मानव संसाधन विकास, बुनियादी ढांचा विकास, संस्कृति इत्यादि क्षेत्रों में दोनों के बीच विकास सहयोग कार्यक्रम चल रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें