फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP सांसद रिंकू सत्र से निलंबित: कांग्रेस से 'आप' में आते ही मिला टिकट, 38 दिन में MP बने; पढ़ें पूरी कहानी

Thu, 03 Aug 2023 07:51 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sushil Kumar Rinku Suspended: आप सांसद सुशील कुमार रिंकू संसद के मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिए गए हैं। रिंकू को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कांग्रेस ने पांच अप्रैल को निष्कासित कर दिया। छह अप्रैल को रिंकू ने AAP का दामन थामा और उन्हें टिकट भी मिल गया। 10 मई को जालंधर में लोकसभा का उपचुनाव हुआ। 13 मई को नतीजे आए और रिंकू सांसद बन गए। 
विज्ञापन
आप सांसद सुशील कुमार रिंकू - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सेवा विधेयक पर बहस के बीच आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आप सांसद सुशील कुमार रिंकू को सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया। इससे पहले संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने आप सांसद के निलंबन के लिए प्रस्ताव पेश किया जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। 
विज्ञापन


दरअसल, गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में दिल्ली सेवा विधेयक से जुड़े चर्चा पर जवाब दे रहे थे। इस दौरान सांसद रिंकू ने लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास आकर बिल की कॉपी फाड़कर फेंक दी। 

निलंबन के बाद आप नेता सुशील कुमार चर्चा में आ गए हैं। वह लोकसभा में आम आदमी पार्टी के इकलौते सदस्य हैं। एक समय था, जब रिंकू कांग्रेस के लिए सियासत के पिच पर बैटिंग करते थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें बाहर निकाला तो उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। आइए रिंकू की पूरी कहानी जानते हैं... 
विज्ञापन

 

सुशील कुमार रिंकू - फोटो : अमर उजाला
परिवार कांग्रेसी था, खुद कांग्रेस से शुरू की राजनीति
पांच जून 1975 को सुशील कुमार रिंकू का जन्म जालंधर में हुआ था। रिंकू का पूरा परिवार कांग्रेसी था। रिपोटर्स के मुताबिक, उनके चाचा और पिता ने लगभग हर विधानसभा और संसद चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता के रूप में काम किया। 1977 में आपातकाल के दौरान, उनके पूरे परिवार को कांग्रेस पार्टी का समर्थन करने के लिए जेल में डाल दिया गया था।

सुशील कुमार रिंकू - फोटो : अमर उजाला
एनएसयूआई से शुरू की राजनीति
रिंकू ने अपने सियासी सफर की शुरुआत कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई से की। 1990 में वह एनएसयूआई के सक्रिय सदस्य रहे। 1992 में पंजाब में उपचुनाव हुए तो सुशील कुमार रिंकू ने युवाओं को कांग्रेस से जोड़ा। बूथ स्तर पर नेताओं को जोड़ा। 

1994 में सुशील रिंकू को डीएवी कॉलेज जालंधर में श्री गुरु रविदास की सांस्कृतिक सोसायटी के अध्यक्ष के रूप में चुना गया। साल 2002 में लोकसभा चुनाव के दौरान कार्यकर्ता के तौर पर उन्होंने खूब मेहनत की। तब वह पार्टी के बड़े नेताओं की नजर में आए। 

2006 में पहली बार पार्षद बने
2006 में पहली बार निकाय चुनाव लड़े और पार्षद चुने गए। 2500 वोटों से जीत हासिल की। 2017 में उन्हें कांग्रेस ने जालंधर पश्चिम से टिकट दिया और वह विधायक चुन लिए गए। हालांकि, 2022 चुनाव में रिंकू को हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन

आप सांसद सुशील कुमार रिंकू पत्नी सुनीता रिंकू के साथ - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस ने निकाला तो 24 घंटे में आप से टिकट मिल गया, 38 दिन में सांसद बन गए 
सुशील कुमार रिंकू को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कांग्रेस ने पांच अप्रैल को निष्कासित कर दिया। इसके ठीक अगले दिन यानी छह अप्रैल को रिंकू ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा और उन्हें टिकट भी मिल गया। 10 मई को जालंधर में लोकसभा का उपचुनाव हुआ। 13 मई को नतीजे आए और 38 दिन के अंदर रिंकू सांसद बन गए। रिंकू 57 हजार से ज्यादा वोटों से जीते। दूसरे स्थान पर कांग्रेस की करमजीत कौर चौधरी रहीं। वहीं तीसरे नंबर पर शिरोमणि अकाली दल-बसपा गठबंधन के सुखविंदर सुखी और चौथे पर बीजेपी के इंदर इकबाल अटवाल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें