फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह मामला: सीबीआई जांच पर शरद पवार का तंज, कहा- दाभोलकर जैसा हाल न हो

Thu, 20 Aug 2020 08:49 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
एनसीपी प्रमुख शरद पवार (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में उच्चतम न्यायालय ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को जांच का जिम्मा सौंपा है। इसके बाद जहां जांच एजेंसी एक्शन में है वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने सीबीआई जांच पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि कहीं इसका भी हाल दाभोलकर हत्या मामले की तरह न हो जाए जो अभी तक अनसुलझा है।

विज्ञापन

पवार ने ट्वीट कर कहा, 'उच्चतम न्यायालय ने सुशांत सिंह राजपूत जांच प्रक्रिया सीबीआई को हस्तांतरित करने का आदेश दिया है। मुझे यकीन है कि महाराष्ट्र सरकार इस निर्णय का सम्मान करेगी और जांच में पूरी तरह से सहयोग करेगी।'
 

एनसीपी नेता ने कहा, 'मुझे आशा है, इस जांच के परिणाम डॉक्टर नरेंद्र दाभोलकर की हत्या की जांच जैसे न हों। 2014 में सीबीआई द्वारा शुरू की गई डॉक्टर नरेंद्र दाभोलकर हत्या की जांच का अभी तक कोई हल नहीं निकल पाया है।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सुशांत सिंह मामला: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- आरोपी को जांच एजेंसी चुनने का अधिकार नहीं, पढ़ें पूरा अपडेट

आज होगी सीबीआई की बैठक
सर्वोच्च अदालत के फैसले के बाद यह बात स्पष्ट हो चुकी है कि सुशांत मामले की जांच पूरे तरीके से सीबीआई करेगी। आज सीबीआई एक अहम बैठक करने वाली है। इसमें जांच को किस तरह से आगे बढ़ाया जाए इसे लेकर रणनीति तैयार होगी। बैठक में सीबीआई तय करेगी कि सुशांत मामले की जांच कब से शुरू करनी है।
विज्ञापन


2013 में हुई थी दाभोलकर की हत्या
बता दें कि 20 अगस्त 2013 को महाराष्ट्र के सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर नरेंद्र दाभोलकर की हत्या कर दी गई थी। अब तक जांच पूरी न होने पर उनकी बेटी मुक्ता दाभोलकर और बेटे डॉक्टर हमीद दाभोलकर ने दुख जताया है। इससे पहले पवार ने अपने बयान में कहा था कि यदि सुशांत मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाती है तो उन्हें किसी तरह का कोई ऐतराज नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें