फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत मामला : शक के घेरे में सिद्धार्थ पिठानी, हो रही है गहन पूछताछ

Mon, 24 Aug 2020 10:40 PM IST
गौरव पाण्डेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई

सार

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में सीबीआई की टीम तीन लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है। इसमें उनका रसोइया नीरज सिंह, दीपेश सावंत और सिद्धार्थ पिठानी शामिल हैं। पिठानी शक के घेरे में हैं। इसलिए वह सीबीआई अधिकारियों की निगाह में गड़ गए हैं। वहीं, सुशांत पर कालाजादू की थ्योरी पर भी जांच शुरू हो गई है। साथ ही, सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खामियों को लेकर सीबीआई ने सख्त रुख अपनाया है।
विज्ञापन
सीबीआई अधिकारी के साथ सिद्धार्थ पिठानी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को सीबीआई की टीम लगातार चौथे दिन मामले की जांच में जुटी रही। रसोइये नीरज से सुबह से ही पूछताछ शुरू हो गई। सुशांत के घर में काम करने वाले केशव से भी क्रॉस सवाल किए गए। रसोइये नीरज और दीपेश सावंत के बयान में विरोधाभास के अलावा सिद्धार्थ पिठानी के बयान में भी भिन्नता सामने आई है।

विज्ञापन


कहा जा रहा है, नीरज ने सीबीआई को बताया है कि सुशांत की मौत के बाद दरवाजा न खुलने से सिद्धार्थ परेशान नहीं था और न ही वह घबराया हुआ था। उसने चाबीवाले को फोन किया और उसके आने का इंतजार किया। वहीं, दीपेश ने बताया था कि पिठानी उस समय बहुत घबराया हुआ था। इस तरह की बातचीत में कई बार बयानों में विरोधाभास की जानकारी सामने आई है जिसके चलते पिठानी सीबीआई के निशाने पर है।

सीबीआई ने रजत मेवाती से की पूछताछ
सोमवार को सुशांत के पूर्व एकाउंटेंट रजत मेवाती से पूछताछ हुई। उन्होंने जनवरी 2020 तक सुशांत के घर में काम किया था। माना जा रहा है कि रजत ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को लेकर सीबीआई को कुछ अहम बातें बताई हैं। सूत्रों के अनुसार रजत ने बताया है कि सुशांत के जीवन में रिया के प्रवेश के बाद स्थिति पूरी तरह बदल गई थी और अचानक एक दिन उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। सीबीआई इस पूरे घटनाक्रम को लेकर रजत मेवाती से सुशांत के वित्तीय लेन-देन को लेकर भी बातचीत की।
विज्ञापन


कालाजादू की थ्योरी पर भी जांच शुरू
सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में सीबीआई कई पहलुओं पर जांच कर रही है। इसमें आत्महत्या, हत्या, वित्तीय लेनदेन आदि मुद्दे शामिल हैं। लेकिन सोमवार को सीबीआई की एक टीम ने वॉटर रिसॉर्ट पहुंचकर सुशांत पर काला जादू करने की थ्योरी पर भी जांच की। दरअसल, जब सुशांत कैप्री हाईट्स अपार्टमेंट में रहते थे तब वहां अजीब घटनाएं होती थी। उसके बाद वह रिया के साथ रिसॉर्ट में दो महीने तक रहे थे। इसी दौरान सुशांत पर काला जादू या स्प्रिचुअल हीलिंग होने की बात कही जा रही है। सीबीआई की टीम ने रिसॉर्ट में पहुंचकर मैनेजर और स्टॉफकर्मियों से पूछताछ कर यह जानना चाहा कि उस दौरान सुशांत की मानसिक स्थिति कैसी थी।

कूपर हास्पिटल के डॉक्टरों से भी सवाल-जवाब
सीबीआई की एक टीम सोमवार को कूपर अस्पताल पहुंची जहां सुशांत सिंह का पोस्टमार्टम किया गया था। दरअसल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कई तरह की खामियां बताई गई हैं। इसलिए सीबीआई की टीम ने पोस्टमार्टम करने वाले पांच डॉक्टरों से करीब एक घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के दौरान सीबीआई के अधिकारी कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी लेकर गए थे।

रिया को भेजा समन, वकील ने किया इनकार
सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में सीबीआई लगातार सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है। इस बीच सोमवार को सीबीआई ने सुशांत की मंगेतर रिया को समन भेजा है लेकिन उनके वकील ने इससे इनकार किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें