फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Death Case: केस की गुत्थी सुलझने के करीब, साजिश की अंतिम कड़ी तक पहुंचा देंगे 'गप्पी'!

Sat, 29 Aug 2020 06:29 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एनसीबी ने इस मामले में रिया चक्रवर्ती समेत पांच लोगों पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया है। कई लोगों से पूछताछ भी हुई है। ड्रग किस के जरिए, किसके लिए और किस रूप में पहुंचाई जाती थी, इसका खुलासा होने के बाद इस केस के सभी राज सिलसिलेवार ढंग से खुलते नजर आएंगे...
विज्ञापन
रिया चक्रवर्ती-सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुशांत सिंह राजपूत केस की गुत्थी जल्द सुलझ सकती है। केंद्र की तीनों जांच एजेंसियां, सीबीआई, ईडी और एनसीबी को इस केस में अब 'गप्पी' की तलाश है। कुछ संभावना बनी है कि 'गप्पी' इन एजेंसियों को साजिश की अंतिम कड़ी तक पहुंचा देगा। इस मामले में खुद सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने गप्पी यानी ड्रग पैडलर के शामिल होने की आशंका जताई है। इसके बाद जांच एजेंसियों को भी एक नया रास्ता नजर आने लगा है।

विज्ञापन

एनसीबी ने इस मामले में रिया चक्रवर्ती समेत पांच लोगों पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया है। कई लोगों से पूछताछ भी हुई है। ड्रग किस के जरिए, किसके लिए और किस रूप में पहुंचाई जाती थी, इसका खुलासा होने के बाद इस केस के सभी राज सिलसिलेवार ढंग से खुलते नजर आएंगे। सीबीआई के बाद अब एनसीबी, रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए बुला सकती है।
 

केंद्रीय जांच एजेंसी इस केस में रिया चक्रवर्ती और उसके दोस्तों से पूछताछ कर रही है। शनिवार को भी सीबीआई ने रिया पर सवालों की बौछार की है। रिया से पूछा गया कि उन्होंने एक चैनल को सुशांत के डिप्रेशन से संबंधित जो बयान दिया है, उसका आधार क्या है। रिया ने चैनल के साथ बातचीत में कहा था कि सुशांत को क्लॉस्ट्रोफोबिया था। जब वे फ्लाइट में बैठते थे, तो उन्हें डर लगता था।

विज्ञापन


फ्लाइट में चढ़ने से पहले सुशांत एक दवा भी खाते थे। इसके बाद सुशांत का एक पुराना इंटरव्यू भी सामने आया था, जिसमें वे खुद रिया की कही गई बातों को कबूल कर रहे हैं। एनसीबी के सूत्रों के अनुसार, इस केस को खोलने में 'गप्पी' बड़ा मददगार साबित होगा। सुशांत सिंह राजपूत, रिया और उनके दोस्तों की जिंदगी में गप्पी का रोल पता लगते ही इस केस की हर गुत्थी सुलझ जाएगी।

अभी इस एंगल को लेकर तीन चार लोगों से पूछताछ हुई है। संभव है कि आने वाले दिनों में कई बड़े चेहरों को पूछताछ के लिए बुलाया जाए। सूत्रों का कहना है कि इससे जांच पर कोई फर्क नहीं पड़ता कि सुशांत सिंह ड्रग लेते थे या नहीं, रिया चक्रवर्ती और उसके दोस्तों का इस पर क्या कहना है। सुशांत सिंह का स्टाफ क्या कह रहा है या उसके जिम ट्रेनर ने क्या बयान दिया है।

एनसीबी, इस केस में सुशांत सिंह की बहन श्वेता सिंह कीर्ति से भी सवाल कर सकती है। उन्होंने इस केस में ईडी की जांच को पुख्ता कर दिया है। ईडी ने ही सबसे पहले इस केस में 'ड्रग' का जिक्र किया था। इसके बाद श्वेता सिंह कीर्ति ने रिया के कुछ और स्क्रीनशॉट्स सोशल मीडिया में शेयर कर दिए। इनमें आयुष, सिद्धार्थ पिठानी, मिरांडा और शोविक आदि ड्रग्स की बातें कर रहे हैं।

श्वेता कीर्ति सिंह ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, वो एक व्हाट्सएप ग्रुप के हैं। इस ग्रुप के साथ सैमुअल मिरांडा, शोविक चक्रवर्ती, सिद्धार्थ पिठानी, आयुष शर्मा, आनंदी और दीपेश सावंत जुड़े हैं। इन चैट्स को देखने के बाद यह सामने आता है कि रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती किसी से 'गप्पी' को 'डूबी' का ऑर्डर कर रहे हैं। डूबी गांजे की एक सिगरेट होती है।
 

एनसीबी के अधिकारी बताते हैं कि ये स्क्रीनशॉट्स मुख्य आरोपी तक पहुंचने का रास्ता तैयार करेंगे। इस बाबत सुशांत के मनोचिकित्सक कर्सी चावड़ा को भी पूछताछ में शामिल किया जाएगा। रिया चक्रवर्ती ने ही अपने इंटरव्यू में मनोचिकित्सक कर्सी चावड़ा का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि डॉक्टर चावड़ा ही सुशांत का इलाज कर रहे थे।

जांच टीम में शामिल अधिकारी का कहना है कि कूपर हॉस्पिटल के उस कर्मचारी से सीबीआई के अलावा एनसीबी भी पूछताछ करेगी, जिसने एक सनसनीखेज बयान दिया था। वह व्यक्ति ही सुशांत के निधन के बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के बाद हॉस्पिटल और फिर शमशान घाट लेकर गया था। उसने दावा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई है।

उसने सुशांत के शरीर पर, खासतौर से गले के आसपास कई तरह के निशान देखे थे। पैरों के तलवों पर भी नुकीली चीज के चुभाने जैसे निशान पड़े हुए थे। आने वाले दिनों में जब गप्पी का पता चलेगा तो केस सुलझने में देर नहीं लगेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें