दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में ड्रग एंगल की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की पड़ताल अभी भी जारी है। एनसीबी की टीम आज सुबह से ही शौविक चक्रवर्ती के स्कूल के दोस्त सूर्यदीप मल्होत्रा के घर पर छापेमारी कर रही है। सूर्यदीप और शौविक चक्रवर्ती के कई चैट भी सामने आए हैं।
इसके अलावा रिया चक्रवर्ती और बॉलीवुड में ड्रग कनेक्शन में पकड़े गए सात आरोपियों को आज एसीएमएम कोर्ट में पेश किया जाएगा। पहले सभी आरोपियों का मेडिकल टेस्ट किया जाएगा। इनमें से एक आरोपी गोवा से गिरफ्तार किया गया है। आज कोर्ट में जिन आरोपियों को पेश होना है, उनके नाम हैं करमजीत सिंह आनंद उर्फ केजे, ड्वैन फर्नांडीस, संकेत पटेल, अंकुश अरजेंका, संदीप गुप्ता, आफताब फतेह अंसारी और क्रिस कोस्टा।
इनमें से सबसे अहम गिरफ्तारी करजीत सिंह आनंद उर्फ केजे की मानी जा रही है। करमजीत सिंह की उम्र 23 साल है और उनके पास के गांजा और चरस मिला है। दादर से एंथोनी समेत दो पेडलर पकड़े गए, इनके पास है आधा किलो गांजा मिला है। वहीं पवई से अंकुश अरनेजा पकड़ा गया है। अंकुश केजे से ड्रग्स लेता था।
एनसीबी ने गोवा से क्रिस कोस्टा को पकड़ा है। इस ड्रग रैकेट में चार बड़े खिलाड़ी सामने आए हैं, जिनके नाम करमजीत उर्फ केजे, जैद विलात्रा, अनुज केशवानी और अंकुश अरनेजा हैं। केजे को सबसे बड़ा खिलाड़ी माना जा रहा है क्योंकि उसने दस बार दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा के जरिए सुशांत तक ड्रग पहुंचाया था।
इसके अलावा शौविक की कॉल डिटेल्स के आधार पर और लोगों पर भी एनसीबी निगरानी रखे हुएह हैं। एंथोनी ने भी कई बार दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा को ड्रग दिया था, जो सुशांत तक पहुंचाया जाता था। सबसे पहले क्रिस कोस्ट के पास ड्रग्स आते थे, जो बाद में केसवानी तक आती थी।
इसमें कैजान बिचौलिया था, उससे ड्रग करमजीत को मिलती थी और करमजीत से ड्रग की सप्लाई आगे तक जाती थी।