बहन श्वेता सिंह कीर्ति के साथ सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहनों द्वारा बॉम्बे हाईकोर्ट में रिया चक्रवर्ती की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई हुई। इस याचिका में एनडीपीएस एक्ट में धाराओं के तहत दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की गई है।
रिया के वकील सतीश मानशिंदे द्वारा याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगने के बाद यह मामला 13 अक्तूबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि अपनी गिरफ्तारी से पहले रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन प्रियंका, मीतू सिंह और राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर तरुण कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया था।