मुंबई पुलिस की एक टीम जो डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची थी, अब वो यहां से निकल गई है।
रिया को समन भेज सकती है सीबीआई
सीबीआई सुशांत मामले में रिया चक्रवर्ती को जल्द पूछताछ के लिए बुला सकती है। रिया और उनके परिवार पर सुशांत के पिता केके सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
बहन ने शेयर किया रिसेप्शन का वीडियो
सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपनी शादी के रिसेप्शन का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें अभिनेता भी नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा, 'भाई ने मेरे रिसेप्शन के दिन मुझे गले से लगाया। मुझे याद है रिसेप्शन से एक दिन पहले हम कैसे गले लगकर रोए थे। काश मैं उसे वापस ला पाती।'
मनोवैज्ञानिक शव परीक्षण करेगी सीबीआई
सुशांत सिंह मामले में सीबीआई अब मनोवैज्ञानिक शव परीक्षण करेगी। सोमवार को सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी द्वारा की जाने वाली इस जांच में सुशांत के जीवन के हर पहलू का विस्तृत अध्ययन शामिल होगा। इसमें सोशल मीडिया पर पोस्ट से लेकर व्हाट्सएप चैट और परिवारों, दोस्तों और अन्य लोगों के साथ बातचीत को भी शामिल किया जाएगा।