फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Live: रिया से आज भी दिनभर सीबीआई ने की पूछताछ

Tue, 01 Sep 2020 07:56 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
रिया चक्रवर्ती-सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की जांच कर रही सीबीआई मंगलवार को रिया चक्रवर्ती के माता-पिता सहित आठ लोगों से पूछताछ कर रही हैं। जांच एजेंसी आज अभिनेत्री से पूछताछ नहीं करेगी। रिया से पिछले चार दिनों में 35 घंटे तक पूछताछ हो चुकी है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के साथ ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी मामले में ड्रग एंगल की जांच कर रहा है। वहीं सिद्धार्थ पिठानी, नीरज और केशव पूछताछ के लिए आज भी डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पहुंचे हुए हैं। यहां पढ़ें सभी अपडेट्स-

विज्ञापन


अब तक की जांच में नहीं मिले हत्या के सबूत
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई अपनी जांच में जुटी हुई है। टीवी रिपोर्ट की मानें तो सीबीआई को अब तक की जांच में हत्या के कोई सबूत नहीं मिले हैं। ऐसे में सुशांत की मौत आत्महत्या का मामला लग रहा है। हालांकि हत्या की जांच जारी रखी जाएगी।

गेस्ट हाउस से रवाना हुए सुवीत लोहिया
व्यवसायी सुवीत लोहिया मुंबई में डीआरडीओ के गेस्ट हाउस से रवाना हो गए हैं।
 

पूछताछ के लिए पहुंचे सिद्धार्थ, नीरज और केशव
सीबीआई की टीम आज भी सिद्धार्थ पिठानी, नीरज और केशव से पूछताछ कर रही है। इससे पहले भी इन तीनों से जांच एजेंसी पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा सैमुअल मिरांडा को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन



ईडी दफ्तर पहुंचे गौरव आर्या
गोवा के होटल कारोबारी गौरव आर्या एक बार फिर पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर पहुंच गए हैं। यहां उनके साथ उनके वकील भी मौजूद हैं। गौरव ने वकील मनु शर्मा का कहना है कि उनके मुवक्किल पर लगाए गए सभी आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। इस मामले में गौरव जल्द ही बयान जारी करेंगे। 

गेस्ट हाउस पहुंचे रिया के माता-पिता और भाई
सुशांत मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम ने आज रिया के माता-पिता और भाई शोविक को पूछताछ के लिए बुलाया है। उनसे डीआरडीओ के गेस्ट हाउस में पूछताछ की जा रही है। रिया की मां को पहली बार पूछताछ के लिए बुलाया गया है। वहीं सुशांत की पूर्व बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी को भी एजेंसी ने बुलाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें