बॉलीवुड अभिनेत्री और सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया पर बिहार में अभिनेता के पिता द्वारा कई सारे आरोपों के साथ पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है। फिलहाल रिया इस पूरे मामले में मुख्य आरोपी हैं। रिया को एनडीसीपी एक्ट की धारा 8सी, 20 बी, 27 ए, 29 और 29 के तहत गिरफ्तार किया गया है। रिया पर गांजा रखना-खरीदना, बैन हुई दवाओं को खरीदना, ड्रग्स का सेवन करना जैसे आरोप लगे हैं।
रिया के 24 वर्षीय भाई शोविक द्वारा ड्रग्स की लेन-देन के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया और फिर एनसीबी की रिमांड में भेजा गया। शोविक पर ड्रग्स खरीदने और रिया/सुशांत को देने के आरोप हैं।