फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह मामला: आज फिर ईडी के सामने पेश हुए रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक

Sat, 08 Aug 2020 01:50 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से भी जांच कर रही है। शनिवार को लगातार दूसरे दिन रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती ईडी के मुंबई स्थित कार्यालय पहुंचे। इससे पहले शुक्रवार को उनसे दो घंटे पूछताछ की गई थी।

विज्ञापन

 

ईडी ने आज सुशांत के रूममेट रहे सिद्धार्थ पिठानी को भी बुलाया है। वहीं रिया से शुक्रवार को जांच एजेंसी ने लगभग नौ घंटे पूछताछ की थी। इसके अलावा सुशांत की पूर्व बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी और सीए रितेश शाह से भी पूछताछ की गई। सुशांत के पिता ने रिया और उनके परिवार पर बेटे के खाते से 15 करोड़ रुपये निकालने का आरोप लगाया है।

मुंबई पुलिस तीन बार कर चुकी है पूछताछ
सभी के बयान को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया जा रहा है। सुशांत के सोशल मीडिया अकाउंट को हैंडल करने वाले पिठानी एक साल से सुशांत के साथ रह रहे थे। सबसे पहले उन्होंने ही सुशांत के शव को देखा था। मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) में वे तीन बार अपना बयान दर्ज करवा चुके हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सुशांत केस : रिया से ईडी ने की साढ़े 8 घंटे तक पूछताछ, भाई शौविक का भी बयान दर्ज

रिया के फ्लैट पर ईडी की टीम ने मारा छापा
ईडी की एक टीम शुक्रवार को रिया से जुड़ी खार क्षेत्र की संपत्ति की जांच के लिए पहुंची। यहां रिया का वन बीएचके फ्लैट है। सूत्रों के अनुसार इस फ्लैट की कीमत जीएसटी के साथ लगभग 84 लाख रुपये बताई जा रही है। साल 2018 में रिया ने इस फ्लैट को बुक किया था और इसके लिए उन्होंने 60 लाख रुपये का कर्ज लिया था। टीम ने उनके घर से कुछ दस्तावेज जमा किए और पड़ोसियों से बातचीत की।
विज्ञापन


सीबीआई ने पटना एसआईटी की टीम के साथ की बैठक
सीबीआई ने पटना एसआइटी के एक सदस्य के साथ शुक्रवार को बैठक की। रिया ने उच्चतम न्यायालय में पटना में दर्ज केस को मुंबई स्थानांतरित करने की गुहार लगाई है। सुशांत के पिता केके सिंह ने 26 जुलाई को रिया, उनके माता-पिता, उनके भाई शोविक, मिरांडा, मोदी और अज्ञात लोगों पर धोखाधड़ी और उनके बेटे को खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें