एबीपी-सीवोटर के सर्वे में इन लोकसभा चुनावों में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को बड़े पैमाने पर फायदा होने की संभावना जताई गई है। सर्वे में आकलन दिया गया है कि प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में उतारे जाने की घोषणा से उत्साहित कांग्रेस इस बार 167 सीट हासिल कर सकती है, जबकि अन्य क्षेत्रीय दलों के हिस्से में मिलकर 143 सीट आ सकती हैं। इससे चुनाव के बाद महागठबंधन की संभावना भी जोर पकड़ रही है।
क्या कह रहे हैं सर्वे
- 233 सीट आने की संभावना जताई है एबीपी न्यूज-सीवोटर ने
- 237 सीट आने का आकलन है इंडिया टुडे-कार्वी इनसाइट्स का
- 543 सीट की लोकसभा में 272 पर आता है बहुमत का जादुई आंकड़ा
- 22,309 मतदाताओं से दिसंबर-जनवरी में बात की एबीपी-सीवोटर ने सभी 543 सीटों पर
- 13,179 मतदाताओं (97 सीट के) के साथ वार्ता पर आधारित है इंडिया टुडे-कार्वी का सर्वे