फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक में इसरो के सैटेलाइट ने की थी भारतीय सेना की मदद

Fri, 30 Sep 2016 03:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय सेना
विज्ञापन
भारतीय सेना की सीमापार सर्जिकल स्ट्राइक में कार्टोसैट फैमिली के सैटेलाइट ने भी मदद की और यह इसका पहला मुख्य इस्तेमाल भी बताया जा रहा है। अंग्रेजी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्टोसैट 2सी की मदद से सर्जिकल स्ट्राइक के लिए सेना को बेहतर गुणवत्ता की तस्वीरें (हाई रेजोल्यूशन वाली) उपलब्ध कराई गई, जिसकी मदद से वास्तविक नियंत्रण रेखा के पार ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। कार्टोसैट 2सी को इसी साल जून में लॉन्च किया गया था।
विज्ञापन


इसरो में एक सूत्र का कहना है, 'हम सशस्त्र सेनाओं को तस्वीरें उपलब्ध करा रहे थे। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता कि कौन सी तस्वीर, पिछले हफ्ते एक खास दिन पर सेना को भेजी गई। मैं यह कह सकता हूं कार्टोसैट की तस्वीर इसी मकसद के लिए भेजी गई और सेना ने इसका इस्तेमाल किया।' सेना और इसरो, दोनों ही कार्टोसैट सैटेलाइट के इस्तेमाल को लेकर खुले तौर पर कुछ नहीं कर रहे हैं। एक्सपर्ट कार्टोसैट फैमिली के सैटेलाइट्स को 'आसमान में भारत की आंख' मानते हैं।
विज्ञापन

कार्टोसैट से मजबूत हुई भारतीय सेना

भारतीय सेना - फोटो : ANI
कार्टोसैट-2सी  से भारतीय सेना का निगरानी तंत्र और मजबूत हो गया है। यह सेना को 0.65 मीटर की हाई रेजोल्यूशन तस्वीरें उपलब्ध करा रहा है। यह तस्वीरें पहले की तुलना में काफी बेहतर है। कार्टोसैट ने सेना को जरूत के हिसाब से तस्वीरें उपलब्ध कराईं। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि सेना के अनुरोध पर एक विशेष क्षेत्र को कवर करते हुए एक एक घेरे में कई तस्वीरें भेजी गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें