फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ी हमले के 48 घंटे के भीतर ही सेना ने पीओके में की थी पहली कार्रवाई

Thu, 06 Oct 2016 09:42 PM IST
गुंजन कुमार/ नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
सेना ने उड़ी हमले के 48 घंटे केभीतर ही पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में घुसकर आतंकियों के दो कैंपों को तबाह किया और करीब 20 मार गिराए थे। अपेक्षाकृत छोटे पैमाने पर की गई यह कमांडो कार्रवाई 20-21 सितंबर की रात को हुई। यानि 28-29 सितंबर को हुए बड़े सर्जिकल स्ट्राइक ने एक हफ्ते पहले ही पाकिस्तान को उड़ी के बदले की पेशगी दे दी गई थी। इस कमांडो ऑपरेशन को सेना की घातक टीम और स्पेशल फोर्स के आठ पारा कमांडो ने अंजाम दिया। 
विज्ञापन


सेना के विश्वसनीय सूत्रों ने अमर उजाला से  इस कार्रवाई के होने की पुष्टि की है। उच्चपदस्थ सूत्रों ने बताया कि इस कार्रवाई में सेना का एक कमांडो माइंस से घायल हुआ और उसके पांव काटकर हटाने पड़े। इसकेअलावा दो कमांडों को गोली भी लगी। लेकिन इन दोनों के बड़ा नुकसान हीं हुआ। सूत्र ने कार्रवाई की जगह केबारे में कोई पुष्टि नहीं की। लेकिन संकेत के मुताबिक यह कार्रवाई उड़ी से लगी सीमा केदूसरी तरफ हुई।

सूत्रों के मुताबिक नियंत्रण रेखा थ(एलओसी) पर पाक की ओर से की गई किसी भी शैतानी का जवाब 24 से 48 घंटे केभीतर देना अघोषित नियम है। लिहाजा उड़ी जैसे खतरनाक हमले को सेना कभी अनदेखा नहीं कर सकती है। सूत्रों ने बताया कि इस कार्रवाई से घबरा कर पाकिस्तान ने पीओके को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय सेना का कार्रवाई से तिलमिलाया पाकिस्तान

- फोटो : File Photo
सूत्रों ने बताया कि किसी भी रेजिमेंट में एक घातक प्लाटून होता है जिसका काम ऐसी कार्रवाई से पहले पारा कमांडों के लिए माइंस के बीच रास्ता तैयार करना होता है। इसकेसाथ ही घातक टीम लक्ष्य को ऐसे  घेरे रखती है कि पारा कमांडो की कार्रवाई में कोई अवरोध नहीं उत्पन्न हो। इसी कार्रवाई में एक जवान का पांव माइंस पर पड़ गया था। 

सूत्रों ने बताया कि 48 घंटे के भीतर वाली कार्रवाई छोटे पैमाने  पर  ही होती है। लेकिन उड़ी हमले के तुरंत बाद की गर्इ इस कार्रवाई ने पाक सेना को स्तब्ध कर दिया था। इस सवाल पर कि उस  हमले केबारे में सरकार ने प्रचार क्यूं नहीं किया अधिकारी ने बताया कि सेना अपना काम करती है। उसे कूटनीतिक स्तर पर कैसे इस्तेमाल करना है यह सरकार का फैसला होता है। सेना के लिए यह काफी  है कि उसे जिसे संदेश देना है वहां पहुंच जाए। एक हफ्ते के भीतर पीओके में भारतीय सेना की दो कार्रवाई से पाकिस्तानी सेना तिलमिलाई हुर्इ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें