फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए नोटों का ऐलान: कांग्रेस ने बताया ड्रामेबाजी, रामदेव ने दी बहुत-बहुत बधाई

Tue, 08 Nov 2016 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्षों की लड़ाई आज रंग लाई- बाबा रामदेव
विज्ञापन

बाबा रामदेव ने ट्वीट कर पीएम मोदी को बधाई दिया। बाबा रामदेव ने कहा, 'काला धन, काले धंधे, भ्रष्टाचार और नकली करेन्सी पर अंकुश लगाने की दिशा में, मोदी सरकार के ऐतिहासिक कदम पर, उनको बहुत बहुत बधाई। वर्षों की हमारी आर्थिक पारदर्शिता की लड़ाई आज रंग लाई।

पीएम को ड्रामेटिक कदम उठाने का शौक- कांग्रेस 
पांच सौ और हजार के नोट बंद किए जाने के पीएम मोदी के फैसले पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा है कि पीएम मोदी को ड्रामाटिक कदम उठाने का शौक है। यह कदम थीएटर के ड्रामे सरीखा है। देश में जो भी बेनामी धन है उसे खाते में जमा करवा रहे हैं। सरकार की कालाधन को सफेद बनाने की योजना से पैसा नहीं आया। इसलिए मोदी ने यह कदम उठाया है। इस कदम का असर क्या होगा यह विशेषज्ञ बताएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जदयू ने किया पीएम मोदी के कदम का स्वागत 
पांच सौ-हजार के नोट बंद किए जाने के सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा है कि इससे नकली नोट के गोरखधंधे और ब्लैक मनी पर रोक लगेगी। आतंकियों को भारत और विदेश दोनों ही जगह से नकली नोट का सप्लाई हो रहा था। पुलिस के सामने भी यह मामला आया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें