फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक कलाकारों पर प्रतिबंध के समर्थन में आए अजय देवगन और  फराह खान

Mon, 10 Oct 2016 12:03 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान में तनाव के बीच अभिनेता अजय देवगन और फिल्म निर्देशक फराह खान ने पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर प्रतिबंध का समर्थन किया है। अजय देवगन का कहना है कि हाल फिलहाल वह पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन


फराह खान का कहना है कि हमें अपने देश के लोगों के साथ काम करना चाहिए। हालांकि, फराह खान ने कहा कि पाकिस्तानी कलाकारों वाली हिंदी फिल्मों के रिलीज पर प्रतिबंध नहीं लगाना चाहिए।

इस महीने के आखिर में 47 वर्षीय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’और करण जौहर की ‘ऐ दिल है मुश्किल’साथ-साथ रिलीज होंगी। 
विज्ञापन

‘यह समय देश के साथ खड़े होने का है’

a
करण की फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान की विशेष भूमिका है।

अजय देवगन ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान में अपनी फिल्म की रिलीज के बारे में चिंता नहीं है। उन्होंने कहा ‘यह समय देश के साथ खड़े होने का है।’

पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम करने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘हाल फिलहाल तो नहीं। मैं इस बारे में बिल्कुल साफ हूं क्योंकि आप सबसे पहले भारतीय हैं। अगर मेरी फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं होती है तो मुझे परवाह नहीं है। उनके कलाकार अपने देश के साथ खडे़ हैं। वह यहां कमाते हैं लेकिन अपने देश का साथ देते हैं। हमें उनसे सीखना चाहिए।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें