पुलवामा आतंकी हमले के बाद 12 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान में घुसकर कई आतंकियों को मार गिराया है। भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर किए गए हमले की पुष्टि करते हुए भारत साफ किया किया कि भारतीय लड़ाकू विमानों ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है। भारतीय विदेश सचिव गोखले ने कहा कि इस हमले में जैश के कई आतंकी मारे गए हैं। भारतीय सेना की इस साहसी कार्रवाई पर विपक्ष के नेताओं ने भारतीय वायुसेना को बधाई दी है। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती और वरिष्ठ नेता उमर अब्दुल्ला ने सरकार पर निशाना भी साधा है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायुसेना को बधाई देते हुए ट्वीट किया है - "मैं भारतीय वायुसेना के पायलटों को सलाम करता हूं।"
वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी भारतीय सेना के इसके लिए बधाई दी है।
उन्होंने कहा है, "मैं भारतीय वायुसेना के पायलटों की बहादुरी को सलाम करता हूँ जिन्होंने पाकिस्तान में आतंक के निशानों पर हमला कर हमारा गौरव बढ़ाया है।"
कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट किया है, ''यह मोदी का हिंदुस्तान है, घर में घुसेगा भी और मारेगा भी. भारतीय वायुसेना ने आज सुबह एलओसी में बने आतंकी ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया. एक एक क़तरा ख़ून का हिसाब होगा। ये तो एक शुरुआत है, ये देश नहीं झुकने दूंगा।''
नेशनल कॉन्फ़्रेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा, "अगर ये केपीके का बालाकोट है तो ये भारतीय वायुसेना के विमानों की बहुत बड़ी कार्रवाई है। लेकिन यदि ये पूँछ सेक्टर का बालाकोट है, जो कि LOC से लगा है तो ये मोटे तौर पर एक सांकेतिक हमला है क्योंकि साल के इस समय चरमपंथियों के कैंप ख़ाली और निष्क्रिय होते हैं।"
भारतीय सेना ने अपने आधिकारिक ट्वटिर हैंडल पर वीर रस से भरी एक कविता ट्वीट की है।
यह कविता इस तरह है, ''क्षमाशील हो रिपु-समक्ष, तुम हुए विनीत जितना ही, दुष्ट कौरवों ने तुमको कायर समझा उतना ही। सच पूछो, तो शर में ही बसती है दीप्ति विनय की, सन्धि-वचन संपूज्य उसी का जिसमें शक्ति विजय की।''
बीजेपी सांसद पूनम महाजन ने यह ट्वीट किया।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर लिखा है, ''अगर सेना को पहले ही फ्री हैंड दे दिया जाता तो पठानकोट, उरी और पुलवामा जैसे घटनाएं नहीं होतीं और इतने जवान शहीद न होते।''