लोकसभा में वित्त मंत्री द्वारा पेश बजट को रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने नए युग की शुरूआत बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में आर्थिक पहलू के साथ सामाजिक समानता का भी ध्यान रखा गया है। यह आगे की दिशा में ले जाने वाला बजट है। प्रभु ने यह भी कहा कि सरकार अब इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट सिस्टम नीति पर काम कर रही है। सड़क, हवाई मार्ग, जहाजराणी व रेल मार्ग का समग्र विकास होगा।
शाम को पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रभु ने कहा कि बजट का महत्वपूर्ण खर्च रेलवे ऑटोमेशन और टेक्रॉलोजी पर किया जाएगा। रोलिंग स्टॉक व आधुनिक मशीन से रेलवे ट्रैक की जांच की जाएगी। इसका फायदा यह होगा कि ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी।
राज्य सरकार के साथ मिलकर हम स्टेशनों का पुनर्विकास करेंगे। स्टेशन विकास का काम शहरी विकास मंत्रालय के साथ मिलकर करेंगे। स्मार्ट सिटी में स्मार्ट स्टेशन भी होगा।