फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु ने कहा कि एयर इंडिया के निजीकरण के प्रयास बेवक्त किए गए

Sat, 17 Nov 2018 12:54 AM IST
भाषा, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

घाटे में चल रही एयर इंडिया के निजीकरण के प्रयास बेवक्त किए जाने की बात स्वीकार करते हुये नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने शुक्रवार को कहा कि एयरलाइन तब तक लाभ नहीं उठा सकती जब तक कि इसके उच्च वित्तीय लागत के मुद्दों का निपटारा नहीं किया जाता है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि सरकार करीब एक साल तक योजना पर काम करने के बाद इस साल की शुरूआत में विमान सेवा के लिए एक आवेदक की तलाश करने में विफल रही।

शुक्रवार देर शाम यहां एक समारोह में प्रभु ने कहा, ‘असल में समय (एयर इंडिया के निजीकरण के लिए) गलत था। यह वह समय है जब वैश्विक एयरलाइन उद्योग की हालत भी अच्छी नहीं थी।’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एयरलाइन तब तक मुनाफा नहीं कमा सकती है जब तक हम इसकी वित्तीय लागत समस्या के साथ नहीं निपटते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें