फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से तप रहा था बच्चा, एक ट्वीट में अगले स्टेशन पर हाजिर मिले डॉक्टर

Fri, 09 Sep 2016 12:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
suresh prabhu - फोटो : times of india
विज्ञापन
राजधानी और दुरंतों एक्सप्रेस का किराया बढ़ाकर रेल मंत्री सुरेश प्रभु बेशक आलोचकों के निशाने पर आ गए हों लेकिन एक ट्वीट के कारण वह एक बार फिर तारीफ बटोर रहे हैं। मामला भी कुछ ऐसा ही है जहां ट्रेन में चल रहे परिवार के एक बच्चे को बीमार होने पर उन्होंने एक ट्वीट पर ही चिकित्सकीय सहायता दिलवा दी।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मामला बुधवार का है जब एक परिवार जोधपुर से बिलासपुर के लिए चलने वाली ट्रेन में सफर कर रहा था। जानकारी के अनुसार जोधपुर के भगत की कोठी के रहने वाले अमित चोपड़ा अपने परिवार के साथ जोधपुर बिलासपुर एक्सप्रेस के एस2 कोच में सफर कर रहे थे। तभी सुबह 9 बजे के करीब उनके तीन साल के बेटे की तबियत अचानक बिगड़ने लगी इससे पूरा परिवार परेशान हो उठा। 

बच्चे को बुखार और उल्टियां हो रही थीं। कंपार्टमेंट में कोई मदद मिलती न देख अमित ने मुंबई में साफ्टवेयर इंजीनियर अपने भाई नीलेश को इसकी सूचना दी। अमित ने बताया कि भाई को इस संबंध में जानकारी दी तो वह भी परेशान हो उठा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे के चाचा को आया आइडिया, मुंबई से प्रभु को किया ट्वीट

- फोटो : Getty
उसने बताया कि एक विकल्प है, उसने मेरे बेटी की बिगड़ती तबियत के बारे में रेल मंत्री सुरेश प्रभु को ट्वीट कर जानकारी दी। अमित के अनुसार घंटेभर बाद ही अगले स्टेशन पर चार डॉक्टरों की एक टीम जिसमें एक सीनियर डॉक्टर भी थे मेरे बेटे के इलाज के लिए मौजूद थी। 

इस वाकये से काफी उत्साहित दिख रहे अमित ने कहा कि वह रेल मंत्री के शुक्रगुजार हैं जो उन्होंने इनती तेजी से कार्यवाही की। ट्रेन में परिवार के साथ सफर के दौरान मैं पूरी तरह असहाय था ऐसे समय वे डॉक्टर मेरे लिए भगवान बन कर आए। 

दूसरी ओर जब अमित अपने बेटे मनन के साथ जोधपुर पहुंचे तब तक उनकी हालत में काफी सुधार हो चुका था। इसके बाद उसके चाचा नीलेश ने दोबारा रेल मंत्री को ट्वीट कर उनका आभार जताया। 

इससे पहले भी रेल मंत्री ट्विटर के जरिए रेल में सफर करने वाले लोगों की कई बार मदद करके सुर्खियां बटोर चुके हैं। पूर्व में जब एक व्यक्ति अपने बीमार पिता के साथ ट्रेन में सफर कर रहे थे तभी उन्हें अचानक दिक्‍कत हुई तो सुरेश प्रभु को किए गए एक ट्वीट की मदद से बांदीकुई रेलवे स्टेशन पर उन्हें तुरंत मदद उपलब्‍ध करवाई गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें