फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय गेंदबाजों ने किया कमाल, ऑस्ट्रेलिया पर मिली 2 रन की बढ़त

Fri, 09 Sep 2016 12:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वरुण आरोन - फोटो : Getty
विज्ञापन
तेज गेंदबाज वरण आरोन और जयंत यादव की कमाल की गेंदबाजी ने ऐसा दम दिखाया कि कंगारुओं को पहली पारी में सस्ते में समेट दिया जिससे भारतीय टीम को 2 रन की बढ़त तो मिल ही गई।
विज्ञापन


ब्रिसबेन में खेले जा रहे चार दिवसीय गैर आधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत-ए के गेंदबाजों ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया-ए की टीम को 228 रनों पर समेट दिया। इससे पहले शुरुआती दिन भारत की टीम 230 रन बनाकर आउट हो गई थी। एक समय भारत का स्कोर 3 विकेट पर 188 रन था लेकिन इसके बाद अगले 42 रनों के अंदर शेष 7 विकेट गिर गए और मेहमान टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। भारत के लिए मनीष पांडे ने 77 रनों की बड़ी पारी खेली थी। 

ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ भारत की ओर से तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने 41 रन देकर और जयंत यादव ने 44 रन देकर 3-3 विकेट निकाले। कंगारू टीम की ओर से कप्तान पीटर हैंडसकंब ने 87 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। 
विज्ञापन


पहली पारी के आधार पर 2 रन की बढ़त हासिल करने के बाद भारत-ए ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट पर 44 रन बना लिए थे। अखिल हरवाडेकर 23 रन और फैज फैजल 6 रन बनाकर आउट हो गए। भारतीय टीम की कुल बढ़त अब 46 रनों की हो गई है। 
विज्ञापन

दो ने लगाई फिफ्टी, लेकिन बाकी 15 रन भी नहीं बना सके

- फोटो : Getty
पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने बिना किसी नुकसान के 25 रन बना लिए थे, लेकिन आज जब दूसरे दिन कंगारू टीम ने बल्लेबाजी शुरू की तो भारतीय गेंदबाजी बदली हुई थी जिसका सामना वे नहीं कर पाए।

कंगारू टीम ने अपने खाते में 4 रन और जोड़े ही थे कि उसे पहला झटका लग गया। हालांकि शुरुआती झटके के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम भी संभल गई और 3 विकेट पर 169 रन बना लिए थे। लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया भारतीय टीम पर बड़ी बढ़त बनाएगा, लेकिन वरुण आरोन और जयंत यादव ने 3-3 विकेट लेकर टीम को बैकफुट पर ढकेल दिया।

रही-सही कसर हार्दिक पांड्या ने पूरी कर दी। उन्होंने जोए बर्न्स (78) और मार्कस स्टोनिस (2) जैसे बड़े विकेट झटके। शर्दूल ठाकुर को एक सफलता मिली। आस्ट्रेलिया की ओर से 2 फिफ्टी लगी, लेकिन अन्य कोई बल्लेबाज टीम के लिए 15 रन भी नहीं बना सका, जिसमें 4 तो दहाई के पार भी नहीं पहुंच पाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें