केंद्रीय सतर्कता आयोग का नेतृत्व केंद्रीय सतर्कता आयुक्त करता है और इसमें दो सतर्कता आयुक्त हो सकते हैं। वर्तमान में आयोग में कोई भी सतर्कता आयुक्त नहीं है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) के रूप में सुरेश एन पटेल ने बुधवार को शपथ ग्रहण की। यह पद एक साल से रिक्त था। कार्यवाहक सीवीसी के रूप में इस साल जून से सेवाएं दे रहे पटेल को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय सतर्कता आयोग के प्रमुख पद की शपथ ग्रहण कराई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
आंध्र बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पटेल को अप्रैल 2020 में सतर्कता आयुक्त नियुक्त किया गया था। पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी संजय कोठारी ने पिछले साल 24 जून को सीवीसी के रूप में अपना कार्यकाल पूरा किया था।
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय चयन पैनल ने सीवीसी और सतर्कता आयुक्तों के संबंध में निर्णय लेने के लिए जुलाई में बैठक की थी। पैनल के अन्य दो सदस्य केंद्रीय गृह मंत्री और लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं। पैनल ने बैठक के दौरान सीवीसी के रूप में पटेल की नियुक्ति को मंजूरी दी।