राजातालाब ब्लाक मुख्यालय से चंद किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव नागेपुर शनिवार से फिर सुर्खियों में है। इस गांव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम जुड़ गया है। मोदी ने इस गांव को सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लेने का फैसला किया है।मेहदीगंज से सटे इस गांव के लोगों खासकर युवकों व महिलाओं ने पानी व स्वदेशी को लेकर विगत वर्षों मे बड़ा आंदोलन खड़ा किया था।
गांव के सुरेश राठौर ,महेंद्र ,मुकेश ने नंदलाल की अगुवाई मे आंदोलन चलाया तो देश के नामचीन हस्तियो का साथ मिला। शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, स्वदेशी, बालिका शिक्षा पर गांव मे अभियान चला। गांव के ही सुरेश जो मनरेगा मजदूर संगठन के ब्लाक संयोजक है, मनरेगा मजदूरों के भलाई का काम करते हैं।
मजदूरों को काम दिलाने, बकाया भुगतान कराने, काम मांगने को आवेदन लिखने आदि को लेकर अक्सर ब्लाक पर आ धमकते है।