एनएसजी के पूर्व कमांडो सुरेंद्र सिंह को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद का निदेशक (जलवायु परिवर्तन बोर्ड) नियुक्त किया गया है। सुरेंद्र सिंह कमांडो तब चर्चा में आए थे जब 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के दौरान अपनी वीरता दिखाते हुए दो आतंकवादियों को ढेर किया था।
एनएसजी के पूर्व कमांडो सुरेंद्र सिंह को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद (MoEFCCPC) का निदेशक (जलवायु परिवर्तन बोर्ड) नियुक्त किया गया है। परिषद केंद्र में कार्यरत नेचर वेलफेयर विभाग की एक एजेंसी के रूप में कार्य करती है जो भारत सरकार पर्यावरण और वानिकी संबंधी नीतियों और कार्यक्रमों की योजना, प्रचार और समन्वय की देखरेख करती है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय परिषद के चेयरमैन राहुल द्विवेदी ने दिल्ली स्थित कार्यालय में सुरेंद्र सिंह कमांडो को नियुक्ति पत्र सौंपा। सुरेंद्र सिंह कमांडो तब चर्चा में आए थे जब 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के दौरान अपनी वीरता दिखाते हुए दो आतंकवादियों को ढेर किया था। इस घातक हमले के दौरान उन्होंने 627 लोगों की जान भी बचाई थी। सेना के साथ-साथ राजनीतिक व समाज सेवा के क्षेत्र में लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।