फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Election: दबंग अंदाज में साइकिल चलाकर वोट डालने पहुंचीं सूरत की महापौर, देखें VIDEO

Thu, 01 Dec 2022 01:20 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत

सार

गुजरात में पहले चरण का मतदान जारी है। इस दौरान नेताओं का अलग रंग भी देखने को मिल रहा है। कोई नेता साइकिल से सिलेंडर लेकर बूथ तक पहुंच रहा है तो कोई पगरी पहनकर वोट डालने पहुंचा है।
विज्ञापन
सूरत की मेयर हेमाली बोघावाला - फोटो : Twitter@ Hemali Boghawala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में पहले चरण का मतदान जारी है। इस दौरान नेताओं का अलग रंग भी देखने को मिल रहा है। कोई नेता साइकिल से सिलेंडर लेकर बूथ तक पहुंच रहा है तो कोई पगरी पहनकर वोट डालने पहुंचा है। लेकिन इन सबमें सबसे खास रहा सूरत की महापौर हेमाली बोघावाला का अंदाज जो कि सड़क पर किसी दबंग महिला की तरह तेज रफ्तार में साइकिल चलाकर बूथ तक पहुंची और मतदान किया।  इस दौैरान उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए गुजरात के सभी नागरिकों से वोट करने की अपील की। 

विज्ञापन


पर्यावरण को लेकर दिया संदेश
सूरत की मेयर हेमाली बोघावाला ने इस दौरान कहा कि पर्यावरण में प्रदूषण को कम करना हमारा कर्तव्य है। मतदान कर भी लोकतंत्र को मजबूत करना सबका कर्तव्य है। इसलिए, मैंने साइकिल चलाकर एक अनोखा संदेश देने की कोशिश की है। मैंने साइकिल चलाकर यह संदेश दिया है कि हर पुरुष और महिला को मतदान करना चाहिए।

यहां देखें VIDEO...


कांग्रेस उम्मीदवार परेश धनानी साइकिल पर सिलेंडर लेकर वोट डालने पहुंचे
बता दें कि इससे पहले अमरेली से कांग्रेस उम्मीदवार परेश धनानी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। दरअसल, वे साइकिल पर गैस सिलेंडर लेकर वोट डालने के लिए घर से  बूथ तक पहुंचे और फिर मतदान किया।  गैस सिलेंडर के बढ़े दामों को लेकर जनता को जागरूक करने के लिए उन्होंने यह अलग तरीका अपनाया। उन्होंने कहा कि  बीते 27 साल में भारतीय जनता पार्टी ने भय और स्वार्थ की दीवार के बीच राज्य को गुलाम बनाने की साजिश की है। सरकारी विफलताओं के कारण गुजरात में मंदी,महंगाई, बेरोजगारी प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।  इन समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए मैंने आज मतदान किया है और मुझे भरोसा है कि पूरा गुजरात भी वोट करेगा तथा सत्ता परिवर्तन होगा। कांग्रेस आएगी और फिर से खुशहाली छाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें