गुजरात के सूरत में कुछ महीने पहले युवक द्वारा की गई आत्महत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मृतक रोहित सिंह की मां ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाया गया और उसे जबरन गौमांस खिला दिया गया। इससे आहत होकर रोहित सिंह ने आत्महत्या कर ली। एसीपी-बी डिवीजन जेटी सोनारा ने बताया कि रोहित की मां वीणा देवी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया और नए सिरे से जांच शुरू कर दी गई है।
जून में की थी आत्महत्या
पत्नी सोनम अली और भाई मुख्तार अली द्वारा जबरन गौमांस खिलाए जाने और जान से मारने की धमकी देने के बाद रोहित सिंह ने 27 जून को आत्महत्या कर ली थी। उसका शव दुपट्टे से पंखे से लटका पाया गया था। इसके बाद सोनम और उसके परिवारवालों ने रोहित सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया और इसकी जानकारी भी मृतक के परिवार को नहीं दी।