फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा मांझा: सूरत में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, स्कूटर पर था परिवार; पति-पत्नी और बेटी फ्लाईओवर से नीचे गिरे

Thu, 15 Jan 2026 10:47 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत

सार

सूरत में मकर संक्रांति की छुट्टी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। फ्लाईओवर पर पतंग की डोर सामने आने के कारण अनियंत्रित होकर एक स्कूटर दीवार से टकरा गया। इस दुर्घटना में पति-पत्नी और उनकी दस वर्षीय बेटी की 40 फीट ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई।

विज्ञापन
दुर्घटना।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के सूरत में मकर संक्रांति (उत्तरायण) की छुट्टी मनाने जा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। बुधवार को अडाजन इलाके में चंद्रशेखर आजाद फ्लाईओवर पर हुए इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले रेहान शेख (35), उनकी पत्नी रेहाना और दस साल की बेटी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने दी जानकारी 
रांदेर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर आर.जे. चौधरी के अनुसार, रेहान शेख सूरत की एक ज्वेलरी यूनिट में कारीगर थे। बुधवार को वह अपने परिवार के साथ स्कूटर पर सैर के लिए निकले थे। जब उनका स्कूटर चंद्रशेखर आजाद फ्लाईओवर के मोड़ से गुजर रहा था, तभी अचानक पतंग की डोर उनके सामने आ गई।

ये भी पढ़ें: Gujarat: सूरत के राज टेक्सटाइल मार्केट में भीषण आग, 22 फायर टेंडर मौके पर; 100 से अधिक दमकलकर्मी जुटे
विज्ञापन


पुलिस को शक है कि मांझे से बचने की कोशिश में रेहान ने तेजी से ब्रेक लगाया, जिससे स्कूटर अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की सुरक्षा दीवार से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटर सवार तीनों सदस्य करीब 40 फीट की ऊंचाई से सीधे नीचे जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन


मौके पर ही दो की मौत
इस दर्दनाक हादसे के कारण रेहान और उनकी दस वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। रेहाना को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गुरुवार को इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें