फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरातः हीरा व्यापारी ने अपने हर कर्मचारी को दिया तोहफे में स्कूटर

Fri, 21 Apr 2017 08:32 AM IST
amarujala.com-Written by- जया पाण्डेय
विज्ञापन
कर्मचारियों को दिया गया स्कूटर - फोटो : ANI
विज्ञापन
सूरत के कई व्यापारी पूरे राज्य में अपने कर्मचारियों को बड़े और अनोखे उपहार देने के लिए जाने जाते हैं। वो अपने कर्मचारियों को सिर्फ बोनस ही नहीं देते बल्कि बोनस के साथ उन्हें हर साल कुछ खास भी देते हैं। ऐसे ही एक बिजनेसमैन हैं लक्ष्मीदास वेकारिया। लक्ष्मीदास हीरे का व्यापार करते हैं। इस साल उन्होंने अपने कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने के अलावा उन्हें और भी कुछ खास तोहफा दिया है। उन्होंने अपने 125 कर्मचारियों को स्कूटर दिया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गुजरात के हीरा कारोबारी ने परिवार संग कर्मचारियों को टूर पर भेजा 

सिर्फ लक्ष्मीदास ही अकेले गुजरात में ऐसा नाम नहीं हैं। उनके अलावा गुजरात की श्री रामकृष्‍ण एक्सपोर्ट के मालिक और हीरा कारोबारी गोविंद ढोलकिया भी इस मामले में काफी दिलदार हैं। ढोलकिया भी अपने कर्मचारियों को हर साल कुछ न कुछ विशेष उपहार जरूर देते हैं। पिछले साल वो अपने 300 कर्मचारियों को उनके परिवार वालों के साथ 10 दिन के लिए उत्तराखंड के टूर पर ले गए थे। 
ये भी पढ़ें- वुमेन्स डे पर एक कार कंपनी का खास तोहफा, 8000 रुपये की दी छूट

अपने कर्मचारियों को विशेष उपहार देने की लिस्ट में हेयर कृष्णा एक्सपोर्टर्स के मालिक शिवाजीभाई ढोलकिया का नाम भी शुमार है। पिछले साल दिवाली में उन्होंने अपने 1665 कर्मचारियों को कार दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें