फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाका यूनिवर्सिटी में हिंदू छात्रों को परोसा बीफ, ठेकेदार को निकाला

Fri, 21 Apr 2017 06:43 AM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
ढाका यूनिवर्सिटी (फाइल फोटो)
विज्ञापन
बीफ पर बवाल अब भारत से बाहर भी होने लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बांग्लादेश की प्रसिद्ध ढाका यूनिवर्सिटी में कथित रूप से बीफ सर्व करने पर कैंटीन के ठेकेदार को निकाल दिया गया। आरोप है कि ऐसा करके उसने समुदाय विशेष के छात्रों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया। 
विज्ञापन


मामले पर यूनिवर्सिटी के छात्रों का कहना है कि यूनिवर्सिटी में बीफ की इजाजत कभी नहीं थी, क्योंकि यह सनुदाय विशेष के लिए मना है। 

उधर, यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि जाकिर बिना परमिशन के कैंटीन चला रहा था।

जबकि जाकिर का कहना है कि उन्होंने (यूनिवर्सिटी) ऐसा इसीलिए किया क्योंकि वह जबरन वसूली का विरोध कर रहा था। 

मामला गरमाने के बाद फिलहाल यूनिवर्सिटी ने जांच कमेटी गठित कर दी है। कमेटी को एक हफ्ते में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें