फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surat Boy Manhole Rescue: गुजरात में दो साल का मासूम मैनहोल में गिरा, चार घंटे से राहत और बचाव कार्य जारी

Thu, 06 Feb 2025 06:00 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत

सार

गुजरात के सूरत में दो साल का मासूम मैनहोल में गिर गया। चार घंटे से राहत और बचाव कार्य जारी है। खबर लिखे जाने तक बच्चे का सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
बच्चे को मैनहोल से निकालते सूरत अग्निशमन विभाग के कर्मचारी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के सूरत जिले में  वरियाव गांव का एक बच्चा मैनहोल में गिर गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद सूरत अग्निशमन विभाग की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। खबर लिखे जाने तक बच्चे का सुराग नहीं मिला है। रेस्क्यू टीम का ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन


भारी वाहन के कारण ढक्कन टूटा, संकट में दो साल के मासूम की जान
सूरत हादसे के संबंध में एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मैनहोल का ढक्कन "भारी वाहन के कारण क्षतिग्रस्त" हो गया था। इसी में दो साल का बच्चा गिर गया। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों की एक टीम बच्चे को बचाने का प्रयास कर रही है।

60-70 कर्मचारियों की टीम कर रही तलाश
मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत पारिख ने बताया कि मैनहोल चैंबर का ढक्कन टूटा हुआ था। बच्चे की तलाश के लिए लगभग 100-150 मीटर के क्षेत्र में तलाशी ली गई, लेकिन पहले दो घंटे में सफलता नहीं मिली। 60-70 कर्मचारियों की टीम बच्चे को खोजने के लिए अभियान चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रेस्क्यू में कितना समय लगेगा?
बच्चे को बचाने में कितना समय लग सकता है? इस सवाल पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत पारिख ने कोई ठोस जवाब देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें