जेपी इन्फ्राटेक के लिए सुरक्षा का मुकाबला सरकारी क्षेत्र की कंपनी राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (एनबीसीसी) से है। एनबीसीसी ने अपनी संशोधित योजना पेश कर दी।
मुंबई के सुरक्षा समूह ने दिवाला प्रक्रिया के तहत बेची जा रही आवासीय कंपनी जेपी इन्फ्राटेक लिमिटेड (जेआईएल) के अधिग्रहण के लिए अपनी संशोधित योजना के लिए कम से कम सात दिन का और समय मांगा है।
विज्ञापन
सुरक्षा ने चार जून को योजना पेश नहीं की और अंतरिम समाधान पेशेवर से कम से कम सात दिन का और समय देने को कहा है। ताकि वह दिवालिया स्रड्डपनी के वित्तीय ऋणदाताओं और जेआईएल की योजनाओं में अपने मकान की प्रतीक्षा कर रहे उसके ग्राहकों के लिए अपना प्रस्ताव सुधार सके।
सुरक्षा समूह ने चार जून को अंतरिम समाधान पेशेवर (आईआरपी) अनुज जैन को पत्र लिखकर कहा कि वह अपनी एक ऋण समाधान योजना 18 माई को ही प्रस्तुत कर चुका है। सुरक्षा समूह के 18 मई के प्रस्ताव में बैंकों को 2,600 एकड़ भूमि और खरीदारों को 42 माह में 20,000 आवासीय इकाइयों का भौतिक अधिकार पत्र देने का वादा किया गया है।