फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों की छुट्टियों के बाद आज खुलेगा सुप्रीम कोर्ट, हो सकती है इन अहम मामलों पर सुनवाई

Mon, 06 Jan 2020 01:58 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सर्दियों की छुट्टियों के बाद सोमवार को सुप्रीम कोर्ट खुलने के साथ कई अहम मामलों पर सभी की निगाहें होंगी, जिनमें  विवादस्पद नागरिकता संशोधन कानून और अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को खत्म करने के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई भी शामिल है। साथ ही सात सदस्यीय संविधान पीठ सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश से जुड़े मामले का परीक्षण करेगी।

विज्ञापन


नए साल के पहले कार्यदिवस पर टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड की याचिका पर सुनवाई होने की उम्मीद है। टाटा संस ने साइरस मिस्त्री को फिर से समूह का चेयरमैन बनाने के एनसीएलएटी के 18 दिसंबर के फैसले को शीर्ष अदालत में चुनौती दी है।

इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट अनुसूचित जाति व जनजाति को प्रमोशन में आरक्षण देते समय क्रीमीलेयर की अवधारणा लागू होनी चाहिए या नहीं, इस पर भी सुनवाई कर सकता है। वहीं, प्रदूषण के मुद्दे पर भी शीर्ष अदालत की नजर होगी, जिसको लेकर समय समय पर वह निर्देश देती आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें