फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भोपाल में मंथन करेगा पर्सनल लॉ बोर्ड, बुलाई बैठक

Tue, 22 Aug 2017 07:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट द्वारा तीन तलाक को असंवैधानिक बताने के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) आगे की रणनीति तय करने में जुटा है। बताया जा रहा है कि बोर्ड की 10 सितंबर को भोपाल में बैठक होने जा रही है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
All India Muslim Personal Law Board to hold its first meeting after #TripleTalaq judgment on September 10th, in Bhopal (Madhya Pradesh). — ANI (@ANI) August 22, 2017


बोर्ड की वर्किंग कमिटी के सदस्य जफरयाब जिलानी ने कहा कि इस फैसले का अध्ययन करने के बाद 10 सितंबर को भोपाल में वर्किंग कमिटी की बैठक में आगे के कदमों को लेकर फैसला किया जाएगा।'  जिलानी ने कहा कि अन्य मुद्दों के साथ सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भी विचार किया जाएगा। बता दें कि जिलानी वरिष्ठ वकील भी हैं।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला- तीन तलाक को बताया असंवैधानिक
जिलानी ने कहा कि भोपाल की बैठक के एजेंडे में बाबरी मस्जिद मामले की सुनवाई भी शामिल है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का अध्ययन किए बिना उस पर टिप्पणी करना उचित नहीं है।

वही बोर्ड के महासचिव मौलना वली रहमानी ने कहा कि बोर्ड इस मामले पर बैठकर आगे का कदम तय करेगा। इससे पहले भी मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड तीन तलाक के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर चुका है। हलफनामे में कहा गया है कि पर्सनल लॉ को सामाजिक सुधार पर दोबारा से नहीं लिखा जा सकता। शायरा बानो ने दी थी तीन तलाक को चुनौती, फैसले के बाद कहा- आज ऐतिहासिक दिन
गौरतलब है कि तीन तलाक के महत्वपूर्ण मुद्दे पर फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की संवैधानिक पीठ के तीन जजों ने इसे असंवैधानिक बताया है। जस्टिस यूयू ललित, जस्टिस फली नरीमन, जस्टिस जोसेफ कुरियन ने तीन तलाक को असंवैधानिक बताते हुए कहा- इससे मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों का उल्लंघन होता है। जबकि इससे पहले चीफ जस्टिस जेएस खेहर ने कहा कि तीन तलाक धार्मिक प्रक्रिया और भावनाओं से जुड़ा मामला है, इसलिए इसे एकदम से खारिज नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें