फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के निर्वाचन के खिलाफ तेजबहादुर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज

Tue, 24 Nov 2020 12:13 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी और तेज बहादुर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन के खिलाफ बीएसएफ के पूर्व जवान तेज बहादुर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को फैसला सुनाएगा। इस मामले में 17 नवंबर को कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। सीजेआई एस ए बोबडे, जस्टिस ए एस बोपन्ना और जस्टिस वी रामासुब्रमण्यम की बेंच कल याचिका पर फैसला सुनाएगी।

विज्ञापन


तेज बहादुर ने याचिका में आरोप लगाया है कि पीएम के दबाव में गलत तरीके से चुनाव अधिकारी ने उनका नामांकन रद्द किया। तेज बहादुर यादव को समाजवादी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया था।

इससे पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज करते हुए कहा था कि तेज बहादुर न तो वाराणसी के मतदाता हैं और न ही प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ उम्मीदवार थे। इसलिए उनकी तरफ से याचिका दाखिल करने का कोई औचित्य नहीं है। हाई कोर्ट के इस फैसले को तेज बहादुर ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें