फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबईः 100वें जन्मदिन पर रेलवे कर्मचारी बापट को सम्मान, द्वितीय विश्व युद्ध में भी लिया था भाग

Tue, 24 Nov 2020 12:00 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
केशव नरहर बापट सम्मान पाते हुए - फोटो : twitter@Rajendra b aklekar
विज्ञापन
मध्य रेलवे के भुसावल मंडल के सेवानिवृत गार्ड केशव नरहर बापट के 100वें जन्मदिन पर रेल प्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता ने प्रमाण-पत्र, शॉल और नारियल देकर सम्मानित किया। इसके अलावा रेलवे ने बापट  के पेंशन को दोगुना करने का भी फैसला किया।
विज्ञापन


सेना में एक कार्यकाल के बाद महाराष्ट्र के भुसावल के रहने वाले बापट, 1951 में ग्रेट इंडियन पेनिनसुलर रेलवे (GIPR) में शामिल हुए, जिसे अब सेंट्रल रेलवे कहा जाता है। भारतीय रेल के अनुसार वे लगभग 42 साल पहले सेवानिवृत्त हो गए हैं।


सीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने सोमवार को कहा कि 21 नवंबर को वह 100 साल के हो गए और मध्य रेलवे ने अब इस महीने से उनकी पेंशन राशि को दोगुना करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


सुतार ने कहा कि जब हमारे कार्मिक विभाग के अधिकारी अपने 100 वें जन्मदिन पर शुभकामना देने के लिए बापट के घर पहुंचे, तो उनके परिवार के सदस्य आश्चर्यचकित थे और उन्होंने हमें धन्यवाद दिया।

अधिकारियों ने कहा कि बापट के परिवार के सदस्यों ने उन्हें बताया कि वह जीआईपीआर में शामिल होने से पहले सेना में थे।  वह द्वितीय विश्व युद्ध में लड़े और लड़ाई के दौरान कई देशों में गए। अधिकारियों ने कहा कि सेना से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद, वह रेलवे में शामिल हो गए, जहां उन्होंने ट्रेन गार्ड के रूप में काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें