वाईएसआरसीपी विधायक के मतगणना केंद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध
सुप्रीम कोर्ट ने युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के विधायक पिन्नेली रामाकृष्ण रेड्डी के चार जून को माचेर्ला विधानसभा क्षेत्र के मतगणना केंद्र में प्रवेश पर सोमवार को प्रतिबंध लगा दिया। उन पर एक मतदान केंद्र में घुसकर कथित रूप से ईवीएम तोड़ने का आरोप है। जस्टिस अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की अवकाशकालीन पीठ ने 13 मई को हुई घटना का वीडियो देखा और रेड्डी को दी गई अग्रिम जमानत को न्याय तंत्र का भद्दा मजाक करार दिया। रेड्डी को 28 मई को अंतरिम राहत दी गई थी।