मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना करे रहे पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी, पूर्व अटार्नी जनरल मुकुल रोहतगी के खिलाफ टिप्पणी कर बुरे फंस गए है। अब सुप्रीम कोर्ट रोहतगी के खिलाफ ललित मोदी के बयान पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। दरअसल, हाल ही में ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर रोहतगी के खिलाफ टिप्पिणयां की थीं।
मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और जेबी पारदीवाला की पीठ को वरिष्ठ कील कपिल सिब्बल ने बताया कि मोदी ने बिना किसी आधार के रोहतगी के खिलाफ अपमानजनक आरोप लगाए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगले शुक्रवार को हम इस मामले को बेंच को सौंपेंगे।
क्या है मामला?
पूर्व आईपीएल कमिश्नर ने पिछले दिनों एक इंस्टाग्राम पोस्ट में मुकुल रोहतगी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने मुकुल रोहतगी को धमकाया था कि वह उन्हें भगोड़ा कहना बंद करें। उन्होंने कहा था, वकीलों के बीच चर्चा मं आप मुझे भगोड़ा कहने से बचें, मेरी चर्चा करनी है तो मिस्टर मोदी कहकर संबोधित करेंगे। अगली बार आपसे इतनी शालीनता और नरमी से यह बात नहीं कहूंगा। उन्होंने आगे लिखा था, मैं आपको लाखों बार खरीद और बेच सकता हूं। इसलिए मेरा जिक्र करते समय मुझे केवल मिस्टर मोदी कहकर संबोधित करें।