फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की जांच के लिए तय हो उचित कीमत, अस्पतालों में लगाए जाएं सीसीटीवी कैमरे: सुप्रीम कोर्ट

Fri, 19 Jun 2020 01:57 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना वायरस के रोगियों के समुचित इलाज और इस महामारी से मरने वाले लोगों के शवों को लेकर स्वत: संज्ञान लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सभी राज्यों को कोविड-19 के मरीजों की उचित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए अस्पतालों के निरीक्षण को लेकर विशेषज्ञों की समिति गठित करनी चाहिए। 

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि विशेषज्ञों की एक टीम को अस्पतालों का दौरा करना चाहिए। सुधारात्मक कार्रवाई होनी चाहिए। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि रोगी की देखभाल और शवों को संभालने में हो रही खामियों को दूर किया जाना चाहिए।
 


न्यायमूर्ति भूषण ने कहा, कोरोना वायरस के परीक्षणों के लिए उचित दर तय की जानी चाहिए। देशभर में इस संबंध में एकरूपता होनी चाहिए। कोर्ट ने यह भी कहा कि सभी वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह मरीज की देखभाल की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का आदेश पारित कर सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें