फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले पर रोक

Wed, 26 May 2021 03:32 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
Supreme Court - फोटो : ANI
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को राजस्थान हाईकोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी, जिसमें पुलिस को तीन साल से कम सजा वाले मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने का निर्देश दिया गया था। राजस्थान हाईकोर्ट ने यह निर्देश 17 जुलाई तक के लिए जारी किया था। जस्टिस विनीत शरण और जस्टिस बीआर गवई की पीठ ने 17 मई को राजस्थान हाईकोर्ट की एकल पीठ के इस आदेश के प्रभावी होने पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


हाईकोर्ट की एकल पीठ ने आदेश में अपने रजिस्ट्रार जनरल और जिला अदालतों को उन अग्रिम जमानत याचिकाओं को सूचीबद्ध करने से मना किया था, जिनमें आरोपी द्वारा किए गए अपराध के लिए कानूनन अधिकतम तीन साल की सजा का प्रावधान है।

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी, जिसका समर्थन राज्य सरकार ने भी किया था। हाईकोर्ट रजिस्ट्री की तरफ से पेश वरिष्ठ वकील विजय हंसारिया ने शीर्ष अदालत के सामने एकल पीठ के आदेश की वैधता और डीजीपी को 17 जुलाई तक अधिकतम तीन वर्ष तक की सजा वाले मामले के आरोपी की गिरफ्तारी न करने के निर्देश पर सवाल उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें